वाराणसी के तीर्थ
वाराणासी बहूत प्राचीन नगरी है । जो आजकल बहुत चर्चा मे रहती है । वाराणसी का एक नाम काशी भी है । वाराणसी मे बहुत सारे तीर्थस्थल एवम धार्मिक मन्दिर है । वाराणसी को शिव जी का वरदान है की यहा जो भी प्राणी मरेगा वह जीवन और मरण के बन्धन से मुक्त हो जाएगा, उसे संसार मे जन्म नही लेना पड़ेगा । चाहे कोई पशु पक्षी या चीटी ही क्यू ना हो वह संसार मे जन्म नही लेगा । वह सदा के लिए मुक्त हो जाएगा । वाराणसी मे कुछ प्रसिद्ध तीर्थस्थल है जिसका दर्शन करने के लिए देश विदेश से लाखो लोग आते है । जैसे - काशी विश्वनाथ मन्दिर- काशी विश्वनाथ मन्दिर बहुत प्रचीन है । इसका निर्माण कूछ समय पूर्व अहिल्याबाई ने कीया था । वर्तमान समय मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसको नया रूप दिया गया । इस मन्दिर का दर्शन करने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या मे लोग आते है । इस मंदिर का दर्शन करने से भक्त की सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है । कालभैरव मन्दिर- काल भैरव मंदिर भी वाराणसी का प्राचीन मंदिर है । भगवान काल भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है । काल भैरव की इच्छा के बिना कोई भी काशी में प्रवेश नहीं कर...